Haldwani News- यहां एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शिवालिक विहार बिठौरिया नंबर एक निवासी 26 वर्षीय सोमवीर पुत्र वासुदेव बीती रात अपने कमरे में जाकर सो गया। बताया जाता है कि इस बीच उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई। जब सुबह सोमवीर काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे।
जब परिवारजनों ने अंदर जाकर देखा तो सोमवीर का शव साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रहा था। इसकी सूचना परिवारजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि मृतक का चार माह पूर्व ही विवाह हुआ था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवीर ने बदायूं निवासी सुरेश से कुछ समय पूर्व दो हजार रूपये उधार लिये थे। सुरेश उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था।
इस पर सोमवीर ने बीती शाम अपने भाई निरंजन से पैसे मांगे, लेकिन उसने सोमवीर को कुछ दिन में पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह कमरे में चला गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

