हल्द्वानी- शनिवार की रात घर से बिना बताए स्कूटी लेकर निकले शीशमहल कर्नल वार्ड निवासी युवक का शव आज सुबह आरटीओ रोड रेशम बाग स्थित एक नाले में सदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। शव के पास ही मृतक युवक की स्कूटी भी बरामद हुई। शव मिलने की सूचना से क्षेत्रा में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतक युवक के घर में कोहरामच मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार शीशमहल कर्नल वार्ड निवासी मनोज कुमार का 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु जोकि पुणे में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले चुका था का शव आरटीओ रोड स्थित रेशमबाग के पास एक नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। शव की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास ही पुलिस को मृतक युवक की स्कूटी भी बरामद हुई। बताया जा रहा कि मृतक युवक के माता पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
बताया जा रहा कि शनिवार की रात्रि प्रियांशु घर से बिना बताए स्कूटी लेकर निकल पड़ा, और सुबह परिजन कुछ समझ पाते तभी उनको घटना की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। नाले के पास ही स्कूटी भी बरामद हुई। लेकिन प्रियांशु रात्रि के समय घर से बिना बताए स्कूटी लेकर वहां क्या करने गया था।इस मामले में पुलिस परिजनों सहित दोस्तों से भी पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई 

