हल्द्वानी- बचपन से यह सिखाया जाता है कि एकता में बहुत शक्ति होती है और कभी-कभी यह आजमाने का मौका भी मिलता है ऐसा ही कुछ कर दिखाया जाम में फंसे लोगों ने जिन्होंने 19 टन सीमेंट से लदे हुए ट्रक को धक्का लगा कर सड़क के किनारे साइड किया और अपने लिए जाम खुलवाया दरअसल काठगोदाम नैनीताल मार्ग पर रुद्रपुर से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रक रानीबाग के पास बीच सड़क में खराब हो गया जिसके चलते नैनीताल जाने और आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने ट्रक को किसी तरह से साइड कर यातायात को सुचारू किया।
ट्रक के बीच सड़क में खराब हो जाने के चलते करीब एक घंटे से अधिक समय सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर से सीमेंट लेकर नैनीताल जा रहा ट्रक अचानक गुलाबघाटी के पास खराब हो गया जानकारी मिलने पर जाम खुलवाने पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बमुश्किल जाम को खुलवाया, जाम में सीआरपीएफ सेना की 5 बसें भी फंसी रही। कड़ी मशक्कत के बाद सीआरपीएफ के जवानों और राहगीरों की मदद से 19 टन सीमेंट लदे हुआ का ट्रक को धक्का लगाकर सड़क किनारे किया। जिसके बाद जाम खुल सका।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (झटका) गौलापार में यह बाजार बनाने को मिले थे 80 लाख, नही मिली जमीन, बजट लौटा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म
होम स्टे संचालक हो जाएं सावधान! नैनीताल में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू
पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
CM धामी ने 227 करोड़ की विकास योजनाओं को दी हरी झंडी
उत्तराखंड: तुंगनाथ मार्ग पर बड़ा खतरा टला, पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, हाईवे हुआ बंद
उत्तराखंड: यहाँनिर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
उत्तराखंड :(दुखद)नाली में डूबने से दो बहनों की मौत
उत्तराखंड से बड़ी खबर: सृष्टि कंडारी केस में अब CB-CID करेगी जांच, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला 
