हल्द्वानी- तीन पानी बाईपास के पास हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवक गौलापार क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहा था और बाईपास के पास उसे डंपर ने कुचल दिया। युवक की शादी पिछले अक्टूबर महीने में ही हुई है घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- लापरवाही भी ऐसी जो जान ले गई, सेल्फी के चक्कर में ऐसे बह गया पर्यटक
जानकारी के मुताबिक मोतीनगर के पत्ता बंगर क्षेत्र का रहने वाला 31 वर्षीय विपिन के ससुराल में आज विवाह समारोह था लिहाजा विपिन भी वहां गया हुआ था शाम को गौलापार से लौटते समय बाईपास के पास वह बेकाबू डंपर की चपेट में आ गया बताया जा रहा है कि डंपर के पिछले टायर से कुचल जाने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक मौके से डंपर छोड़कर फरार हो गया है वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि मृतक विपिन की शादी इसी अक्टूबर में 25 तारीख को हुई थी घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम , इलाके में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा आवेदन में फिर हुआ बदलाव

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
