हल्द्वानी- स्वरोजगार करने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है कि अब जिला उद्योग केंद्र से स्वरोजगार करने के लिए ऋण लेने को आपको धक्के नहीं खाने होंगे यही नहीं जिला उद्योग केंद्र में इंटरव्यू के लिए भी आपको आने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अब आप घर बैठे अपना इंटरव्यू देकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठा सकते हैं।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि इस बार भी नैनीताल जिले को ढाई सौ लघु उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत डिपार्टमेंटल स्टोर पशुपालन पोल्ट्री फार्म तथा अन्य दुकानों के लिए आप 15 से 20 फ़ीसदी सब्सिडी में लोन ले सकते हैं और अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।
जिला उद्योग केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब तक आवेदकों को स्वरोजगार के लिए लोन प्राप्ति हेतु इंटरव्यू देने के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय या एनआईसी में जाना पड़ता था लेकिन कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते विभाग द्वारा इसे और आसान कर दिया है अब आप जूम ऐप के जरिए घर बैठे अपना इंटरव्यू भी देकर लोन पास करवा सकते हैं।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि 8 जून से इंटरव्यू प्रारंभ हो रहे हैं 8 जून को स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वाले 100 अभ्यर्थियों का जूम एप के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाएगा। यदि कोई भी बेरोजगार युवा स्वरोजगार करना चाहता है तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने पर 10 लाख तक का ऋण 15 से 20 फ़ीसदी सब्सिडी के तहत दिया जाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

