हल्द्वानी- मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी ने बताया है कि कोविड 19 सम्बन्धित शिकायत एवं समाधान हेतु हल्द्वानी में विगत पांच माह से कन्ट्रोल रूम संचालित है, भविष्य मे भी यह कन्ट्रोल रूम यथावत कार्य करता रहेगा। उन्होने बताया कि 24 घंटे कार्यरत कन्ट्रोल रूम मे शिफ्टवार अधिकारियों एवं कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गयी हैै। उन्होने जनसाधारण से अपील की है कि कोविड 19 सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने, समस्या के समाधान तथा किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कन्ट्रोल रूम के लैंडलाइन नम्बर के अलावा मेल आई पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
कन्ट्रोल रूम के प्रभारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी डा0 धनपत कुमार ने बताया है कि कन्ट्रोल रूम में लैडलाइन नम्बर 05946-281234 तथा 05946-253850 निरंतर कार्यरत है। उन्होने बताया कि कन्ट्रोल रूम की मेल आईडी coronacontrolroomntl@gmail.com है। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों के क्रम में हल्द्वानी में कोविड 19 कन्ट्रोल रूम विगत 24 मार्च से निरंतर कार्यरत है, वर्तमान तिथि तक कन्ट्रोल रूम में 4398 शिकायतेें दर्ज हुई जिनमे से शतप्रतिशत शिकायतो का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतें तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु हस्तान्तरित कर दी जाती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

