हल्द्वानी- हल्द्वानी के मलिन बस्ती बनभूलपुरा गफूर बस्ती में पिछले 1 सप्ताह से अज्ञात बीमारी के चलते लोग दहशत में हैं अज्ञात बीमारी के चलते एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हुई है जिनकी उम्र 4 साल और 6 साल है।
बस्ती में बच्चों की मौत और बीमारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की मौत गुरुवार को जबकि दूसरे की मौत शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
अपर जिला चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मलिन बस्ती का दौरा किया है जहां कुछ बच्चों में संक्रमण पाए गए हैं जो बच्चे बुखार और न्यूमोनिया से ग्रसित हैं जहां उनके शरीर पर लाल दाने भी हैं, दोनों बच्चों की मौत बुखार और सर्दी जुखाम से हुई है फिर भी डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। मेडिकल विभाग की टीम क्षेत्र में अभियान चलाकर बच्चों की इलाज करना शुरू कर दिया है तो वही साफ-सफाई चलाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी 

