सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने हल्द्वानी मे शुरू किया सदस्यता अभियान
उत्तराखंड हल्द्वानी – सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड द्वारा शहर के एक वैंकेट हॉल में आम सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

सभा में लगभग 120 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। व्यापारियों की समस्याओं, समाधान और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग व्यापार अपनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य बातें:
- मुख्य अतिथि श्री दीपक बलूटिया ने व्यापारियों के हित में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हर व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
- विशिष्ट अतिथि श्री दीपक ढौंडियाल ने व्यापार में आने वाली कठिनाइयों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों को मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र अपनाने की सलाह दी।
- संगठन अध्यक्ष तरूण वानखेड़े ने संगठन विस्तार और समाज, पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्रों में संगठन की भूमिका पर जानकारी दी।
सम्मान समारोह:
उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों श्री योगेश जोशी, डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. अंजना जोशी, डॉ. त्रिभुवन शर्मा, जोगेंद्र सिंह राणा, श्रीमती कंचन राजपूत, श्रीमती तारा पाठक जोशी, सवर्ण लाल सडाना, श्रीमती रेखा पांडे सहित कई वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
व्यापारियों के विचार:
संगठनमहामंत्री श्री भुवन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के व्यापारियों को आगे आकर स्थानीय व्यापार को मजबूत करना होगा, क्योंकि बाहरी लोगों का व्यापार पर कब्जा बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं को व्यापार में प्रोत्साहन देने की बात कही।
सभा में तेज सिंह कार्की, दिनेश थुवाल, संजय त्यागी, संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। दीप्ती चुफाल, कंचन उपेर्ती, तरनजीत कौर, तरुण शर्मा, रेनू डसीला, शेखर शर्मा, प्रभा खनका, मंजू साह, अनिता जोशी, लीला भण्डारी, नीना गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
सभा का संचालन स्वयं महामंत्री श्री भुवन भट्ट द्वारा किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
