Haldwani News: आज से कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गयी है। आदि कैलाश यात्रा को लेकर भोले के भक्तों में उत्साह हैं, आज पहला दल काठगोदाम से पिथौरागढ़ टीआरसी के लिए रवाना हो गया हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम 1990 से आदि कैलाश यात्रा आयोजित करा रहा है। पहले इस यात्रा के लिए सड़क ना होने के कारण आवागमन में करीब 200 किलोमीटर पैदल चलना होता था। अब भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के प्रयासों और सीमा सड़क निर्माण विभाग के सानिध्य में नावीढांग एवं जोलीकांग तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे यात्रियों को करीब सौ किलोमीटर से अधिक पैदल नहीं चलना होगा।
पहले दल में 9 महिलाओं समेत 19 यात्री शामिल हैं। इसके अलावा निगम के गाइड शामिल हैं। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक दिनेश तोमर में यात्री दल को हरी झंडी देकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों के सुखद यात्रा की कामना की, आदि कैलाश यात्रा को लेकर भोले के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।
कुमाऊं मंडल के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर के मुताबिक सबसे बड़ी अच्छी बात तो यह है कि अभी मौसम पूरी तरह से खुला हुआ है और पहाड़ी इलाकों में भी फिलहाल मौसम साफ है। इस साल कुल 34 दिन आदि कैलाश की यात्रा करेंगे, 20 साल जून माह तक आदि कैलाश भेजे जाएंगे, जबकि बाकी 14 दल मानसून की बात सितंबर अक्टूबर में आदि कैलाश के दर्शन के लिए जाएंगे, यात्रा में हेल्थ चेक अप समेत अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
