HALDWANI NEWS- विगत कुछ महीनों से पुलिस में तैनात सिपाहियों की आत्महत्या के मामले बढ़ रहे है। इससे पहले भी कुमाऊं में कई सिपाही आत्मघाती कदम उठा चुके है। अब पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही ने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आरटीओ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी देते हुए आरटीओ चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात 30 वर्षीय उमेश चंद्र छड़ायल हल्द्वानी में रहते थे। रविवार सुबह उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उमेश ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि उमेश चंद्र 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस की माने तो उमेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह 30 नवंबर से ड्यूटी से भी अनुपस्थित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उमेश की करीब सात माह पूर्व शिक्षिका से विवाह हुआ था। उमेश की पत्नी अल्मोड़ा स्थित एक स्कूल में पढ़ाती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
