हल्द्वानी- बहन का बर्थडे मना कर वापस लौट रही थी महिला टीचर से सरेराह छेड़छाड़!
हल्द्वानी- परिवार के साथ बहन का बर्थडे मनाकर लौट रही कार सवार टीचर से स्कूटी सवार युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर टीचर के भाई ने शोहदे युवकों को बुरी तरह पीट डाला और वह घायल हो गए।
एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कोतवाली हल्द्वानी में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कठघरिया निवासी युवती ने बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती है। शनिवार रात वह रिश्ते की बहन का बर्थडे मनाने भुजियाघाट गईं थी।
रात को लौटते समय स्कूटी सवारों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। स्कूटी सवार टीचर पर कमेंट करने लगे। इस पर कार चला रहा टीचर का भाई कार से उतरा और स्कूटी सवारों को बुरी तरह पीट डाला।
इस मारपीट में एक स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घायल व्यक्ति की ओर से पुलिस को तहरीर देकर उन पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। दूसरी ओर टीचर ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
इधर, कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
