शैमफोर्ड स्कूल के छात्र अक्षत गिरी का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के छात्र अक्षत गिरी का 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को देहरादून के झाझरा में आयोजित 31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड के 13 जिलों से आये 130 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध प्रस्तुत किये उनमें से 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। राष्ट्रीय स्तर में नैनीताल जनपद से अक्षत का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान काँग्रेस हेतु किया गया। नैनीताल जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षत ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। 31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए नई तकनीकी, नवाचार और प्रोद्योगिकी के बेहतर उपयोग करने तथा हर बच्चे में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया। ग्रुप लीडर अक्षत गिरी ने अकादमिक निदेशक श्रीमती अंजू भटृ के मार्गदर्शन में वर्तमान में उगायी जा रही फसलों में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा रोगों पर सर्वेक्षण किया था और तीन महीनों तक इस पर शोध किया। शोध प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा उनके समाधानों पर चर्चा की। उन्होंने इस हेतु उनके और मार्गदर्शन टीम द्वारा बनाई गयी मोबाईल एप्लिकेशन की जानकारी साझा की तथा बताया किस प्रकार से किसान एप के जरिए फसलों को उगाने में आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधानों की वीडियोज़ के माध्यम से जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकते है और सुरक्षित पोषक गुणवत्तायुक्त खाद्य पैदावार कर सकते हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन हेतु अक्षत को विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स एवं मेंटोर अंजू भट्ट तथा प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां चोरी के शक में युवक को बनाया बंधक, फिर रस्सियों से बांधकर की बेरहमी से पिटाई
उत्तराखंड: ऋषिकेश में करोड़ों की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किए बड़े ऐलान
उत्तराखंड: श्रद्धालुओं से संवाद कर मुख्यमंत्री ने जानी यात्रा व्यवस्थाओं की हकीकत
उत्तराखंड: अभिभावकों को मोबाइल पर मिलेगा जरूरी अलर्ट, सरकार की नई तैयारी
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने बैठक में जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार
उत्तराखंड : 34 यात्रियों की जान बचाकर खुद मौत के मुंह में समा गया रोडवेज चालक
उत्तराखंड: राज्य सरकार ने किए कुछ और अधिकारियों के तबादले, इन अहम पदों की कमान बदली गयी
देहरादून:(बड़ी खबर) एक और भाजपा नेता को मिला दायित्व
लालकुआं: तिवारी नगर, शास्त्री नगर समेत पांच क्षेत्रों में सत्यापन, आज 736 कार्डों की जांच में सफ़ेद, पीले 74 अपात्र कार्ड चिन्हित 
