हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल रामपुर रोड हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सभी कक्षाओं में शिक्षक शिक्षिकाओं के निर्देशन में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित श्रृंखला प्रस्तुत की. अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर आजादी की लड़ाई के शहीदों को याद किया गया । विभिन्न राज्यों से सम्बंधित देश भक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे . जिसने सभी को राष्ट्र प्रेम से भर दिया ।

प्रधानाचार्या रंजना शाही ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने देश को आजाद करवाने वाले शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए .राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस सिलसिले में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यह महोत्सव जन भागीदारी के साथ जन-उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । संगीत विभाग की ओर से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर राष्ट्रगान गाकर वीडियो बनाई गई . तथा इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया . प्रो वाईस चेयरमैन विवेक अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
