- कान्हा और राधा रूप में सजे नन्हे मुन्ने
हल्द्वानी : डीएवी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार खुशी-खुशी मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की पोशाक में स्कूल पहुंच कर मन मोह लिया और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया। केजी तथा पहली कक्षा के बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन किया तथा कृष्ण को झूला भी झुलाया। कृष्ण सुदामा मिलन में सुदामा के किरदार प्रणव जोशी ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर सभी को भावुक कर दिया।

विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने कहा कि संस्कृति किसी भी राष्ट्र की पहचान होती है, इसके माध्यम से हमें अतीत का बोध होता है। इतिहास अपने अंदर बहुत घटनाओं को समेटे रहता है,इसी के आधार पर मनुष्य को सही और ग़लत की जानकारी मिलती है। अंत में कुशलता से आयोजन को सफल बनाने पर सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

