हल्द्वानी-(SCHOOL NEWS)- केवीएम के अभिषेक ने किया नाम रोशन, जीता यह पुरस्कार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- एक कहावत है कि “होनहार बीरवान के होत चिकने पात्” और यह कहावत सटीक बैठती है के वी0 एम स्कूल हीरानगर के छात्र अभिषेक गुप्ता पर। जो हल्द्वानी के PAl- SAT टॉपर बने है । 12वीं के कॉमर्स के छात्र अभिषेक ने अपनी मेहनत और लगन से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने हल्द्वानी शहर के सभी विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों के मध्य टॉप करके केबीएम विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस परीक्षा में 25 स्कूलो के कुल 750 विद्यालय ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के छात्र अभिषेक ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक लैपटॉप पुरुस्कार में जीता है। अभिषेक की इस उपलब्धि पर उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही है। केवीएम स्कूल की मैनेजर श्रीमती कमलेश भंडारी जी ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे है उन्होंने अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या श्रीमती चन्द्रकला अमोला ने भी उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें