हल्द्वानी-(बड़ी खबर) भारी बरसात और बर्फबारी के मद्देनजर डीएम ने दिये यह निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल – मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 24 जनवरी (मंगलवार) से 25 जनवरी (बुधवार) तक वर्षा एवं बर्फबारी का आरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश के साथ ही क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में पेड़़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के भी निर्देश दिए साथ ही वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों/नालों में तेज जल प्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) तबादले की लिस्ट जारी
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में खुली किरायेदारी लूट 96 रुपये की जगह वसूले 200 रुपये फिर हुई बड़ी कार्रवाई


जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन से संवेदनशील मार्गो पर उक्त अवधि में जे0 सी0 बी0 मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जिला/परगना/विकासखण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र में अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहने तथा अपने मोबाइल ऑन रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा संबधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एंव जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178 /231179 तथा टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से सूचना देना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बड़ा हादसा घर की बिजली ठीक करते समय पीएसी जवान की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें