खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव — डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप UTSAHA 2025 संपन्न
हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप ‘UTSAHA 2025’ का शानदार समापन हो गया। यह कैंप प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों से भरपूर अनुभव प्रदान किया गया।
कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर जैसी मज़ेदार गतिविधियों से हुई, जिसने बच्चों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
दूसरे और तीसरे दिन में एरोबिक्स, स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट, बर्ड फीडर मेकिंग और ओरिगामी जैसी गतिविधियाँ रहीं, जो उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में सहायक रहीं।
तीन दिन का साहसिक कैंप बना आकर्षण का केंद्र —
दिन 7, 8 और 9 में बच्चों ने रोमांच से भरपूर साहसिक गतिविधियाँ कीं, जैसे:
कमांडो क्रॉल और कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोट और वॉल क्लाइंबिंग,
जिन्होंने उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को निखारा।
इसके अलावा, क्ले मॉडलिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, साइंस इज़ फन, कुकिंग विदआउट फायर, स्टोन और लीफ आर्ट, टेबल एटीकेट्स, बोर्ड गेम्स जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को आनंद के साथ सीखने का मौका दिया।
समापन दिवस पर ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने फायरलेस कुकिंग, स्विमिंग, मूवी सेशन का आनंद लिया और पायजामा पार्टी के साथ पूरे कैंप को हर्षोल्लास के साथ विदाई दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा,
“UTSAHA केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि बच्चों की संपूर्ण विकास यात्रा का अनुभव था।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्शन को आए श्रद्धालु का रुपयों से भरा बैग सकुशल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल की पेश
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के हुवे तबादले
देहरादून : इनको बनाया गया पंतनगर विश्वविद्यालय का कुलपति
नैनीताल :(दुखद) मैक्स गिरी खाई में, दो की मौत, चार घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) तूफान, ओलावृष्टि के अलर्ट जारी
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने केंद्र से की ये बड़ी मांग
उत्तराखंड: पत्नी की याद में बुजुर्ग ने बनाया मंदिर, हर दिन करते हैं पूजा
उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया, गर्मी के बीच केंद्र से मांगी मदद
उत्तराखंड: 77 करोड़ का बैंक घोटाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कल और परसों बारिश का अलर्ट 
