शेमफोर्ड स्कूल में लाइफ स्किल्स पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
Haldwani News- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में बुधवार को सीबीएसई द्वारा जीवन कौशल पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री हिमांशु जोशी रहे। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं रिसोर्स पर्सन हिमांशु जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यशाला मे जिले के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन श्री हिमांशु जोशी ने प्रभावशाली, रोचक व आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रयोग करते हुए लाइफ स्किल्स के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले आदि के माध्यम से सिम्पथी, एमपथी, टीम वर्क, क्रिएटिव थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन, प्रॉब्लम सोल्विंग एवं डिसीजन मेकिंग आदि स्किल्स के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन-कौशल की शिक्षा बहुत आवश्यक है। इस कार्यशाला का उद्देश्य लाइफ स्किल्स में शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित कर उसका लाभ छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर ऐकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं प्रतिभागियों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
शेमफोर्ड स्कूल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां
चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट 
