• हल्द्वानी- संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में पीलीकोठी बृजवासी कालोनी निवासी दीक्षिता जोशी यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल करने पर आयुक्त श्री दीपक रावत ने आवास पर जाकर बधाई दी। दीक्षिता ने आयुक्त को बताया कि उनकी आर्यमान बिडला स्कूल हल्द्वानी से 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक तथा हिमाचल से एमटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। • आयुक्त ने दीक्षिता जोशी को शुभकामनायें देेते हुये कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी आवास से ही की है यह हमारे नौजवान बच्चों के लिए एक अच्छी सीख है। उन्होंने कहा कि बडे शहरों के साथ ही छोटे शहरोें के बच्चे भी अपनी लगन व मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने दीक्षिता जोशी के पिताजी इंदु कुमार जोशी एवं माताजी दीपा जोशी के साथ ही पूरे परिवार को शुभकामनायें दी।
• इसके पश्चात सिविल सेवा परीक्षा में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मीनाक्षी आर्या के 444रैंक आने पर आयुक्त श्री दीपक रावत ने उनके आवास पर जाकर बधाई दी। मीनाक्षी आर्या ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात श्रीनगर गढवाल से बीटेक किया।
• आयुक्त ने मीनाक्षी आर्या को शुभकामनायें देेते हुये कहा कि जो कार्य लगन व मेहनत से किया जाता है उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने स्वयं अध्ययन कर इस सफलता को अर्जित किया है। उन्होंने मीनाक्षी के पिताजी दीवान राम, माताजी जानकी देवी के साथ ही पूरे परिवार को शुभकामनायें दी।
ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग 
