हल्द्वानी : अभिभावकों से मोटी फीस वसूलने वाले स्कूल छात्रों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं परिवहन विभाग की चेकिंग में कई स्कूल वाहनों में ना फर्स्ट एड किट मिला और ना ही फायर सेफ्टी इक्विपमेंट । परिवहन विभाग ने हल्द्वानी से जुड़ी सभी अहम सड़कों पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। सवारी गाड़ियों पर फोकस ज्यादा था। कुल 148 गाड़ियों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान पता चला कि स्कूली व निजी बसों में फर्स्ट एड बाक्स नहीं था। अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। रविवार को हुए बस हादसे के बाद सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट, परिवहन अधिकारी मुकुल मरवाल व जगदीश चंद्रा के अलावा तीन बाइक स्कवाड ने कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड व नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग की। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 80 स्कूली बसों को रोक वाहन व दस्तावेज चेक किए गए। ओवरलोडिंग, बगैर हेलमेट समेत अन्य मामलों में भी चालान हुए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

