हल्द्वानी – बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है इंदिरा नगर प्रथम निवासी युवा कारोबारी संजय कोरंगा 25 वर्ष की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हुई तो परिजन व दोस्त उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए।
जहां पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, शाम के समय अचानक और ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और उनके सभी दोस्त इस बुरी खबर से हतप्रभ हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें डेंगू हुआ था।
बताते चले कि युवक कि अगले महीने नवंबर में शादी होने वाली थी, उनके परिवार में कुछ वर्ष पूर्व इनके भाई की एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी और पहले ही इनके पिता का साया भी इनके सर से उठ चुका था। वह अपने पीछे परिवार में एक भाई वह मां को छोड़ गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
