हल्द्वानी: नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में मंगलवार 6 मई को तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो लोगों की जान ले ली. जानकारी के मुताबिक हादसा काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स इलाके में हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों लोग कल सड़क हादसे में मारे गए चार लोगों के अंतिम संस्कार में लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.
घटना की जानकारी देते हुए काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल पास के हॉस्पिटल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
हॉस्पिटल प्रबंधन में मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और युवकों के बारे में जानकारी एकत्र की. दोनों व्यक्ति रुद्रपुर स्थित सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत थे. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है, जो ओखलकांडा के रहने वाले हैं.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कल ओखलकांडा में बारातियों की बोलेरो खाई में गिर गई थी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी. दोनों उन्हीं लोगों के अंतिम संस्कार में से शामिल होकर वापस लौटे रहे थे. तभी ये हादसा हो गया और उनकी भी जान चल गई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
