हल्द्वानी : आज दिनांक को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश टम्टा के नेतृत्व में बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में स्थित एक आइसक्रीम निर्माण इकाई पर छापेमारी की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण इकाई आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही थी। स्थल पर अस्वच्छ परिस्थितियाँ, एक्सपायर्ड सामग्री का उपयोग, कर्मचारियों का कोई सत्यापन, खरीद-विक्रय का कोई रजिस्टर या बिल उपलब्ध नहीं, तथा विभिन्न ब्रांड नामों से आइसक्रीम का मिसब्रांडिंग पाया गया। इसके अतिरिक्त, इकाई में खाद्य सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा मानकों, तथा नगर निगम व्यापार पंजीकरण नियमों का उल्लंघन भी पाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके से विभिन्न उत्पादों एवं कच्चे माल के नमूने लिए गए हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा चालान की कार्रवाई भी की गई।
संयुक्त टीम ने लाइन नंबर 1 स्थित आइसक्रीम बनाने में प्रयुक्त होने सामग्रीके थोक आपूर्तिकर्ता/विक्रेता की दुकान एवं गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहाँ एक्सपायर्ड सामग्री पाई गई। उत्पादों के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए एवं खरीद-बिक्री के अभिलेखों की जांच की गई।
उक्त में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, स्वच्छता अधीक्षक नगर निगम हल्द्वानी सहित राजस्व एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
