हल्द्वानी। यहां गैस गोदाम रोड में दो स्कूटियों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक स्कूटी सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।
जानकारी के अनुसार गायत्री नगर, गैस गोदाम रोड निवासी रमेश चन्द्र पांडे बीती 11 अगस्त को स्कूटी संख्या यूके04सी-6684 पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ लौट रहे थे। इस बीच विवेक विहार के पास अनियंत्रित गति से आ रही स्कूटी संख्या यूके04एबी-6738 ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रमेश पांडे काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बीती शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र विनीत ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
