हल्द्वानी के गौलापार में दुखद सड़क हादसा होने की ख़बर आ रही है जिसमें स्कूटी से घर लौट रहे होटल मैनेजर की स्कूटी पर प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार किशनपुर गौलापार निवासी दीपक महतोलिया (29) पुत्र गोपाल दत्त महतोलिया खेड़ा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार देर रात वह स्कूटी से घर जा रहे थे। इस बीच प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे दीपक का छोटा भाई नरेश उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी-(दुःखद) यहां सड़क हादसे में होटल मैनेजर की हुई मौत..”
Comments are closed.



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 


दुःखद घटना, दीपक जी एक खुशमिजाज और मिलनसार व्यक्ति थे विश्वास ही नहीं हो रहा😭😭