हल्द्वानी- गुरुवार की देर शाम काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी में ढाबा संचालक अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई इस सनसनी वारदात के बाद जहां पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है तो वही आज इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि मृतक अमित की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अमित की पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है हालांकि इस हत्याकांड के खुलासे में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें👉 काठगोदाम- अमित हत्याकांड से इलाके में सनसनी, पढ़िए कहाँ तक पहुची पुलिस जांच

अमित हत्याकांड में शुक्रवार को अमित की छोटी बहन शालिनी की तहरीर पर पुलिस ने अमित की पत्नी निकिता सास मीना देवी ससुर दिनेश कुमार साली अंकिता और कविता के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- यहां गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
गौरतलब है कि 10 साल पहले अमित कुमार के घर के पास में ही रहने वाली निकिता से अमित ने प्रेम विवाह किया था और अमित और निकिता की एक साथ साल की पुत्री भी है लेकिन हाल ही में पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते अमित की पत्नी निकिता मायके में रह रही थी।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- (दुःखद) घर आ रहा फौजी हुआ हादसे का शिकार, निधन की खबर से परिजनों में कोहराम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
