Haldwani News: यूपी के रियल स्टेट ब्रोकर पर उसी की महिला कर्मी ने जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ब्रोकर से जान का खतरा बताते हुए महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर कालाढूंगी थाने में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर का मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार मथुरा की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी पंकज भट्ट को सौंपी गई तहरीर में कहा वह नोएडा की एक कंपनी में काम करती है, जो रामनगर और कालाढूंगी के आसपास रियर स्टेट का कारोबार करती है।
इंवेस्टर क्लीनिक नाम के ब्रोकर के प्रतिनिधि सुनील गुजराल ने पीड़िता को प्रोजेक्ट के सिलसिले कुलदीप कत्याल से मिलाया। जिसके बाद कुलदीप को पीड़िता का प्रोजेक्ट पसंद आया और उसने इनवेस्ट करने की बात कही। दोनों के बीच बातों का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती हो गई।
एक दिन कुलदीप ने प्रोजेक्ट में निवेश करने की बात की और उसी गेस्ट हाउस में बुलाया, लेकिन पीड़िता ने मनाकर दिया। कुलदीप उसे लेने नोएडा एक्सटेंशन पहुंच गया। उसने प्रोजेक्ट खरीदने का हवाला दिया और पीड़िता को सेक्टर 137 स्थित फ्लैट में ले गया। निवेश की बात कर कुलदीप ने सेलिब्रेशन का ऑफर दिया और जबरन ड्रिंक पिलाई।
नशे में उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आंख खुली तो एक दिन बीत चुका था। जिसके बाद महिला ने उसे पुलिस से कहने की बात कहीं तो कुलदीप ने माफी मांगी और प्यार व शादी का आश्वासन दिया। कुछ माह बाद कुलदीप ने वैशाली नाम की लड़की से मिलाया और ट्रेनिंग देने के लिए कहा। फिर वह वैशाली के करीब होने लगा।
कुलदीप के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि कुलदीप पहले से शादीशुदा और उसके तीन बच्चे हैं। कुलदीप को उसकी असलियत बताई तो वह भड़क गया। पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने पीड़िता को फ्लैट में नजरबंद कर दिया और दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद वह कुलदीप के चंगुल से आजाद होकर अपने घर मथुरा पहुंची। एसएसपी को दी शिकायत में उसने कहा कि कुलदीप के उत्तराखंड से लेकर यूपी तक के अधिकारियों में गहरी पैठ है और जान बचाने के लिए उसे मजबूरी में यहां शरण लेनी पड़ रही है।
फिलहाल एससएपी पंकज भट्ट के आदेश पर कालाढूंगी पुलिस ने आरोपी कुलदीप कत्याल के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
