हल्द्वानी: राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को राजपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विधायक के आवास पर पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा की।
बैठक में क्षेत्रवासियों ने नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि नशे का असर युवाओं के साथ-साथ परिवारों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
बैठक के दौरान पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू और पार्षद अधिवक्ता धर्मवीर के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर किए गए अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक सुमित हृदयेश ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक और मर्यादित व्यवहार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में उनके साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार गंभीर विषय है।
विधायक ने कहा कि नशा आज युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं और नशे से जुड़े मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाने की बात उन्होंने कही।
बैठक में हेमंत साहू ने पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसाने की आशंका है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों की होगी।
हालांकि हेमंत साहू की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष इस मामले में सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद धर्मवीर, पार्षद प्रीति आर्या, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, पूर्व पार्षद दिनेश चौहान, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, नवीन चौहान, गंगा राम आर्या, पार्वती जाटव, ज्योति आर्या, रेनू आर्या समेत कई क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 

