हल्द्वानी: राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 4 शातिर चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी शहर के बहुचर्चित राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी साझा की।
एसएसपी ने बताया कि इस चोरी की घटना में शामिल एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी से पहले ज्वेलर्स की रेकी करने के उद्देश्य से राधिका ज्वेलर्स के बगल की दुकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड के रहने वाले अपराधी शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना झारखंड निवासी मकसूद और महाराष्ट्र निवासी तनवीर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 54 ग्राम सोना और 7.25 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस चोरीकांड में चार से अधिक आरोपी शामिल थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोर गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि राधिका ज्वेलर्स में चोरी की यह वारदात 20 दिसंबर को अंजाम दी गई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अपने बचपन के स्कूल पहुंचे IAS दीपक रावत, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति
देहरादून :(बड़ी खबर) हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट इसी महीने
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IPS मंजूनाथ TC की टीम ने कर दिखाया, लापता बालिका को 5 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
सीएम धामी का चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा से लेकर ओवररेटिंग तक सख्त निर्देश
लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान 
