Haldwani News- लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत सराहनीय कार्य करते हुए तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है इन युवकों के पास से दो देसी बंदूक एक तमंचा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं पकड़े गए तीन युवकों में दो बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि एक पंतनगर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक लाल कुआं कोतवाली पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाल संजय कुमार और एसएसआई रोहिताश सागर के निर्देश पर उप निरीक्षक मनोज कुमार दल बल के साथ सुभाष नगर बैरियर के पास मुक्तिधाम के पीछे जंगल में पहुंचे। जिन्होंने घेराबंदी कर वहां तीन युवकों को पकड़ लिया पूछताछ में पता चला कि पंतनगर निवासी 25 वर्षीय सूरज प्रसाद पुत्र कृष्णा प्रसाद और बिंदुखता के शास्त्रीनगर निवासी 28 वर्षीय प्रताप सिंह बिष्ट उर्फ पिंकी और 24 वर्षीय गोविंद सिंह बिष्ट है जिनके पास से पुलिस को दो देसी बंदूक 12 बोर और एक 315 बोर का तमंचा साथ में 10 जिंदा कारतूस और 12 बोर एक खोखा कारतूस, 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद किए हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही सड़क पर खड़ी उनकी बाइक भी सीज कर दी है इसके अलावा पूछताछ में यह भी पता चला है कि तीनों युवक खजुरिया रामपुर यूपी निवासी फखरे आलम से यह अवैध असलेले कर आए थे पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
