Haldwani News- लालकुआं के हल्दूचौड़ जग्गी ग्राम में जंगली जानवरों का आतंक आए दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते वहां रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, कल देर रात गाँव में एक घर से तेंदुवा पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया, जिसकी एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आई है, वहीं सीसीटीवी में पूरी घटना देख परिवार वाले दहशत में आ गए, जहां तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया, इससे पहले भी कई बार गांव के लोगों ने तेंदुए को देखा है, जिसके चलते लोग घर से निकलने में भी घबरा रहे हैं।
ग्राम प्रधान के मुताबिक कई बार वन विभाग के अधिकारियों को इस विषय में जानकारी दी जा चुकी है परंतु वन विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है, ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द गांव वालों को तेंदुए के आतंक से निजात दिलाई जाए क्योंकि तेंदुवे का मूवमेंट ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ता जा रहा है, और जिस तरह से कल रात तेंदुए द्वारा पालतू कुत्ते को उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है उसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, यदि जल्द ही इस मामले में वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए भी बाध्य होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 

