Haldwani News- संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही कुमाऊं की झोली में खुशियां आ गईं। नैनीताल निवासी शैलजा पांडे और रुद्रपुर निवासी वरुणा आईएएस बनकर नाम रोशन किया है। इसके साथ ही जैनोली के तुषार, कांडा के सिद्धार्थ धपोला और जसपुर के अर्पित चौहान ने भी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है।
शैलजा पांडे के पिता ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता दीप चंद्र पांडे और माता शोभा पांडे नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टर हैं। बचपन से ही पढ़ाई में होनहार शैलजा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप किया था। शैलजा वर्तमान में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस (आईएएएस) में अहमदाबाद में ट्रेनिंग ले रही हैं।
पिता दीप चंद्र पांडे ने बताया कि शैलजा ने सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल से 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटर की परीक्षा पास की। शैलजा का परिवार वर्तमान में लोअर डांडा कंपाउंड जू रोड नैनीताल में रहता है। वहीं रुद्रपुर की वरुणा अग्रवाल दो साल से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं।
रामनगर के कानिया निवासी देवांश पांडे ने 201वीं रैंक हासिल की है। कांडा के भदौरा गांव निवासी सिद्धार्थ धपोला ने लगातार तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में सिद्धार्थ हैदराबाद में आईपीएस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जसपुर के मोहल्ला चमन बाग कॉलोनी निवासी अर्पित चौहान ने 297वीं रैंक हासिल की है। अर्पित के पिता राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में अध्यापक हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे 

