हल्द्वानी – चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे गेस्ट टीचर की अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया टीचर को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हुई है,शिक्षक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया रहा है कि गेस्ट टीचर की ड्यूटी रामनगर के सांवल्दे स्कूल में सीसीटीवी वेब कास्टिंग चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी ।
टीचर सीसीटीवी कैमरा जमा करने के लिए हल्द्वानी आ रहा था जहां मुखानी थाना क्षेत्र के लामचौड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है.
बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेब कास्टिंग में लगी थी शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे लामाचौड़ के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
अरुण के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
