Haldwani News: हमेशा चर्चाओं में रहने वाला राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी रैगिंग तो कभी अन्य वजहों से हमेशा की हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज चर्चा का विषय बना रहता है। अब शनिवार की रात एमबीबीएस फाइनल ईयर के दो छात्र व एक छात्रा ने बैचमेट को पीट दिया। इस दौरान मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कालेज प्रशासन मारपीट के असल कारण का पता लगाने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर के दो छात्र हास्टल में थे। इसी बीच गर्ल्स हास्टल से एक छात्रा भी ब्वायज हास्टल में घुस गई।
खबर है कि उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद था। इस दौरान दो छात्र और एक छात्रा अपने बैचमेट के कमरे में पहुंच गए और मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक छात्र के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। गले में नाखून के भी निशान हैं। सूचना पर कालेज के चीफ वार्डन और सहायक वार्डन के साथ कई गार्ड भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले का शांत किया गया। छात्र को डा सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की इमरजेंसी ले आए। उस छात्र की मेडिकल जांच कराई गई। इस संबंध मंे प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तत्काल चीफ वार्डन समेत कुछ और अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया था। इस मामले की जांच की जाएगी। सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक होगी। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

