हल्द्वानी में सोमवार को जैसे ही कोरोना कर्फ्यू खुला तो बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली इस दौरान हल्द्वानी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की खचाखच भीड़ पहुंच गई। कोरोनावायरस कोविड-19 की इस महामारी में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते करते प्रशासन और पुलिस थक गया है लेकिन लोगों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है मंडी में उमड़ी भीड़ को देखकर साफ लगता है कि लोगों को कोरोनावायरस से कोई भय नहीं है।
एक और शहर के अस्पताल फुल है रोजाना दर्जनों मौत हो रही है वहीं दूसरी तरफ सोमवार को जैसी ही मंगल पड़ाव स्थित मंडी खुली तो वहां सैकड़ों की तादाद में खचाखच भीड़ भर गई नहीं कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई दिया और मास्क भी फॉर्मेलिटीज के लिए पहनते लोग दिखाई दिए अगर इतनी ही गंभीरता से लोग इस भयंकर संक्रामक महामारी को लेते रहे तो आने वाले दिनों में परिणाम और घातक होंगे वही जब इस भीड़भाड़ के बारे में उप जिला अधिकारी विवेक राय को पता चला तो वह तत्काल मंडी पहुंचे उन्होंने सभी को चेतावनी देते हुए तत्काल सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी जिसके बाद थोड़ा व्यवस्था ठीक हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

