हल्द्वानी-(काम की खबर) अभिभावकों के लिए खबर, अपने बच्चों को जरूर लगवाए यह टीका, शुरू हो रहा अभियान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • 18 जुलाई से शुरू होगा वृहद टीकाकरण अभियान।
  • • 1 से 15 वर्ष के बच्चों को लगेगा जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका।

हल्द्वानी- मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) मच्छर जनित एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से 1से 15 वर्ष के आयु के बच्चों के ग्रसित होने की सम्भावना बनी रहती है एवं दिमागी बुखार होने पर बच्चों को आजीवन विकलांगता तथा बच्चों की जान के लिए खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार


डा0 जोशी ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए जनपद के मैदानी ब्लॉक कोटाबाग, हल्द्वानी एवं रामनगर में 1 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों का जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीनेशन 18 जुलाई से वृहद टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। नियमित टीकाकरण मे बच्चों को जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैकसीन प्रथम डोज 9 माह एवं द्वितीय डोज 16-24 माह मे दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con promociones diarias para Mac: Todo lo que necesitas saber


मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों एवं समस्त जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) के वृहद टीकाकरण में सहयोग करें जिससे जनपद के 01 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग दो लाख बच्चों को टीका लगाया जा सके। उन्होने कहा जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित टीका है जनपद उधमसिह नगर में वर्ष 2012 से सभी बच्चो को यह टीका लगाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें