Haldwani News- हल्द्वानी में DM ने की नगर निगम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • Haldwani News- हल्द्वानी में DM ने की नगर निगम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक

Haldwani News- हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही शहर के सभी सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और पिछले दिनों हुई बनभूलपुरा हिंसा के बाद शहर के हालात सामान्य करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी लोगों ने प्रशासन का साथ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित

साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जिला प्रशासन को अपने-अपने स्तर से सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जो हिंसा हुई उसे पर कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब प्राथमिकता हल्द्वानी शहर के जन सामान्य को बेहतर माहौल देना देने की है लिहाजा लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह आपकी भाईचारा बनाए रखें। वहीं बैठक में पहुंचे गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन के सहयोग करने की बात कही और हल्द्वानी को दोबारा से इस तरह की घटना ना हो उसके लिए सत्यापन अभियान सहित अन्य कई सुझाव दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को बनभूलपुरा क्षेत्र की सफाई करने के निर्देश दिए जिस पर नगर निगम के कर्मचारियों ने भी हामी भरी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें