हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस


हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रिहायशी इलाकों में संचालित कबाड़ की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। नगर निगम की टीम ने अभियान के तहत करीब 30 कबाड़ियों को नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस के माध्यम से कबाड़ कारोबारियों को 15 दिन के भीतर अपनी दुकानें रिहायशी क्षेत्र से हटाकर शहर के बाहर निर्धारित स्थान पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में दुकानें नहीं हटाने पर संबंधित कबाड़ियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की इस कार्रवाई से रिहायशी इलाकों में कबाड़ का कारोबार करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में रिहायशी क्षेत्रों की व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें