उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-70/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित स्नातक स्तरीय अर्हता के कुल 416 पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 14 जून, 2026 को आयोजित की गयी। उक्त लिखित परीक्षा व अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र में दिये गये पदों हेतु आवेदन के आधार पर पदनाम-राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) एवं राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के पदों हेतु शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 06 अगस्त, 2026 एवं 07 अगस्त, 2026 को किया गया।
उक्त विज्ञापन में विज्ञापित कुल 416 पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Document Scrutiny) हेतु 668 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

अवगत कराना है कि उक्त पदों में से सहायक समीक्षा अधिकारी (राज्यपाल सचिवालय) व वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के पदों हेतु श्रेष्ठता एवं वरीयता के आधार पर कम्प्यूटर टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित की जानी है। इसलिए अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा के पश्चात् अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता एवं पदों की वरीयता के आधार पर श्रेणी/उपश्रेणीवार उपलब्ध पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जायेगा।
सूच्य है कि औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेखों की सन्निरीक्षा की तिथि एवं पदों की वरीयता से संबंधित ऑनलाईन लिंक संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित किये जायेगें। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in का अवलोकन करते रहें।
नोटः उक्त औपबंधिक श्रेष्ठता सूची मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में योजित रिट याचिका संख्या 2127/2026 संभीर सिंह व अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
