हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 12 मई को मोबाइल वह लैपटॉप के ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले नागेश रावत द्वारा मोबाइल की पेटी चोरी किए जाने के मुकदमे का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर देवलचौड़ के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक 12 मई को भूरारानी रूद्रपुर निवासी नागेश रावत अपने हेल्पर के साथ पिकअप में हल्द्वानी के विभिन्न डीलरों को लैपटॉप और मोबाइल ट्रांसपोर्ट कर पहुंचाने आए थे इस बीच 2-4 दुकानों में जाने और डिलीवरी देने के बाद जब नागेश ने अल्मोड़ा भेजे जाने वाले मोबाइल की एक पेटी को चेक किया तो बेटी नहीं मिली क्योंकि वह उनकी गाड़ी में से किसी ने चोरी कर लिया था।

काफी खोजबीन के बाद भी जब 12 से 15 हजार की कीमत के 20 मोबाइल की पेटी नहीं मिली तो हल्द्वानी कोतवाली में उक्त चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद कोतवाल मनोज रतूड़ी ने इस मामले की जांच उप निरीक्षक मनोज यादव को दी जिसमें पुलिस ने काफी खोजबीन और सुराग पता लगाने के बाद आज राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनके पास चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद हुए।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि चोरी के फोन उन्होंने आपस में बांट दिए थे और बाकी सुशीला तिवारी अस्पताल के स्टाफ पार्किंग के पास जंगल में बने खंडहर में उन्होंने शेष मोबाइल छुपाए हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने बाकी अट्ठारह मोबाइल जंगल में बने खंडहर से बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार यह दोनों शातिर अपराधी कन्नू पुत्र शेर बहादुर और विनय राणा पहले भी जेल जा चुके हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी- मोबाइल की पेटी चुरा कर छुपा दी खंडहर में, अंत में ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे”
Comments are closed.



देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित 

Pate ke Satan per better hua hai.