Haldwani News- रामपुर रोड पर गैस पाइप के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चा जीतपुर नेगी का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था।इन दिनों रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। ऐसे में गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए है। इन्ही पाइपों में मनोज खेल रहे था। तभी खेलते हुए पाइप उसके ऊपर गिर गया। वह पाइप के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर पहुचे लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनोज के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनोज 4 भाई बहनों में तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

