Haldwani News: विधानसभा चुनाव 2022 से चर्चाओं में आए और अपने चुनाव में उसने कई विवादित बयान दिए। उस समय नशे पर उनका कहना था कि विधायक बने तो चरस की तस्करी को नहीं रोकेंगे। लेकिन अब उसे पुलिस ने सट्टे के मामले में गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद हल्द्वानी में ही नहीं पूरे प्रदेश में इस बात की खूब चर्चा हो रही है।रामपुर रोड स्थित एक गली में सट्टा लगा रहा था। उसी गली में चेकिंग करते हुए पहुंची पुलिस ने शख्स को दबोच लिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशी बने राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको को पुलिस ने सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।बुधवार की रात रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में चेकिंग की गई। इस दौरान एक युवक खुलेआम 10 रुपये लाओ 100 लेकर जाओ कहकर सट्टा लगा रहा था।

मंगलपड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीप नेगी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको बताया है। जाको हाल में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा चुका है। उसकी जमानत जब्त हो गई थी।
बताते चले कि जाको का नशे के कारोबार से पुराना नाता है। स्मैक तस्करी व चरस तस्करी में जाको जेल जा चुका है। पहाड़ से चरस लाकर वह शहर में तस्करी करता था। पुलिस जाको का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 