हल्द्वानी- उत्तराखंड के हल्द्वानी महानगर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है यहां एक मकान मालिक ने किराएदार की नाबालिक लड़की को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मकान में भवन निर्माण का कार्य करने वाला श्रमिक अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। कोरोना कर्फ्यू लगने से पूर्व वह अपने गांव बरेली चले गया था घर में उसके बेटा बेटी साला व पत्नी रह रहे थे।
पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक विगत 19 मई की शाम को उसकी 12 वर्षीय बेटी को मकान मालिक जबरन अपने कमरे में ले गया और उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां ने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी तो ठेकेदार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर नाबालिक को उसके मामा के साथ गांव भेज दिया। मामा ने गांव में पहुंचकर पीड़िता के पिता को मामले से अवगत कराया।
पीड़िता नाबालिग के पिता ने बनभूलपुरा थाने में मामले की तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की अपील की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मकान मालिक नवाबी रोड पर पंचर की दुकान चलाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

