लालकुआं- कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने आज पूरे दिन भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त तोड़-फोड़ अभियान चलाया। प्रातः हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया समेत कई व्यापारियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने के बाद दोपहर को लालकुआं में उन्होंने ऐसा धमाका किया कि सब आश्चर्यचकित रह गए। प्रातः नगर में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता अनूप भाटिया ही अपने भाई और भतीजों को लेकर भाजपा छोड़ हरीश रावत के पाले में आ गए। और उन्होंने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। देर शाम इससे भी बड़ा धमाका हरीश रावत ने बिंदुखत्ता में किया। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष सीमा रावत और लालकुआं मंडल की महामंत्री चन्द्रा दसौनी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
यही नहीं उन्होंने लालकुआं में भी 8 दर्जन से अधिक भाजपाइयों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। 2 दिन पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नगर के व्यापारी जगदीश प्रसाद अग्रवाल का बेटा और बहू भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान भारी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान
उत्तराखंड: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल
छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश 
