कालाढूंगी- विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है ,और इसी के मद्देनजर चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है , बंशीधर भगत और उनके बेटे विकास भगत या यूं कहें कि पिता-पुत्र की जोड़ी इस बार भाजपा का परचम लहराने और कांग्रेस को पटखनी देने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं और डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं , इसी क्रम में आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग , कालाढूंगी ,फतेहपुर ,ऊंचा पुल , कटघरिया समेत कई स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाएं छोटी-छोटी रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की , और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की ।
जहां एक तरफ बंशीधर भगत एक के बाद एक छोटी-छोटी जनसभा कर रहे हैं तो वही उनके पुत्र विकास भगत जगह-जगह जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए , बंशीधर भगत ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं ,और बीजेपी सरकार लगातार जनहित के कार्यों में लगी हुई है उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल झूठी अफवाहें फैलाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं ,उन्होंने कहा की कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है पूर्व में रही कांग्रेस की सरकारों के कारनामे प्रदेश की जनता ने देखे हैं ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
