हल्द्वानी- हल्द्वानी में जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को फरियादियों का ताता लगा रहा। जन्मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की समस्याएं आई इस दौरान हल्द्वानी के लालकुआं तहसील क्षेत्र के हल्दुचौड़ जयराम गांव की भी सड़क संबंधित एक अजीबोगरीब समस्या आई है। जिसमें लिंक मार्ग में बंदोबस्ती के नक्शे पर सड़क कहीं 32 फीट चौड़ी तो कहीं 15 और कहीं 12 फीट तक सिमट गई है। गांव से आए ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा उनको अतिक्रमणकारियों बताकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
लिहाजा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि हल्दुचौड़ जयराम गांव से पिछले सप्ताह ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक पक्ष आया था। जिन्होंने सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग की थी जिसकी जांच उप जिला अधिकारी को दी गई। जिसमें पैमाइश का काम चल रहा था तो इस बीच दूसरा पक्ष आपत्ति जताते हुए उनके पास आया है। फिलहाल उन्होंने उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया है कि दोनों पक्षों की पूरी बातों को सुनकर और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। वही मीडिया से बात करते हुए शंकर लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आखिर एक सड़क एक जगह पर 32 फीट तो दूसरी जगह पर 12 फीट चौड़ी कैसे हो सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, PWD ने तैयार किया प्लान
उत्तराखंड: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल 
