हल्द्वानी-(बड़ी खबर) भ्रष्ट पटवारी पकड़ा गया रंगे हाथ, अब जाएगा जेल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने के निर्देश दिये गये थे । इस सम्बन्ध में सेक्टर हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 26-10-2023 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल, पटवारी क्षेत्र साधुनगर / सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके किराये के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला नानकमत्ता से शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये (आठ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि मैंने अपने खेत में धान की रोपाई की थी, जब धान पकने पर काटने गया तो गुरदीप कौर व उसके परिवार के लोग मुझे धान नहीं काटने दे रहे थे । इस पर शिकायतकर्ता द्वारा उपजिलाधिकारी तहसील सितारगंज को प्रार्थना-पत्र दिया, जिस पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल द्वारा पहले भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगायी गयी । पुनः उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देने पर पटवारी द्वारा अपनी दोबारा लगायी गयी आख्या में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगायी तथा इसके एवज में 8000/- रूपया (आठ हजार रूपया) उत्कोच की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में प्रार्थना-पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा पटवारी त्रिलोचन सुयाल को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये (आठ हजार रूपये ) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, उपनिरीक्षक रमेश सिंह विष्ट, हे०कां० दीप चन्द्र जोशी एवं कानि0 संजीव सिंह नेगी शामिल रहे । निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम को 5000 /- रूपये नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें