हल्द्वानी : लालकुआं नगर पंचायत को मिला अटल निर्मल पुरस्कार 2025, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर पंचायत को मिला “अटल निर्मल पुरस्कार 2025” – प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

लालकुआं। नगरवासियों के सहयोग और नगर पंचायत के निरंतर प्रयासों से लालकुआं ने एक बार फिर स्वच्छता की मिसाल कायम की है। “अटल निर्मल पुरस्कार 2025” के लिए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर लालकुआं नगर पंचायत ने नया इतिहास रचा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण

इस उपलब्धि का सम्मान समारोह कल दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को शाम 4:00 बजे देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित होगा।

नगर पंचायत ने इस पुरस्कार को पूरी तरह से लालकुआं की जनता को समर्पित किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि नगरवासियों की जागरूकता और सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने लालकुआं के सभी नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि,
“जैसे अब तक लालकुआं की जनता ने स्वच्छता अभियान में योगदान दिया है, उसी तरह आगे भी हम सब मिलकर अपने नगर को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में अलर्ट! मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

यह सम्मान लालकुआं के लिए गर्व का क्षण है, जिसने प्रदेशभर में स्वच्छता का परचम लहराया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें