हल्द्वानी :- हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग के दूसरे दिन आज चंपावत और पिथौरागढ़ व यू.एस.नगर और बागेश्वर की टीमों के बीच मैच खेले गए। पहले मैच में चंपावत ने तो दूसरे मैच में बागेश्वर ने जीत दर्ज की।
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे
कुमाऊं प्रीमियर फुटबॉल लीग में दो मैच खेले गए। चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच खेले गए पहले मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में चंपावत ने दो फील्ड गोल कर स्कोर 2-0 किया और जीत दर्ज की। चंपावत की टीम ओनर नरेंद्र लड़वाल, मोहन पाल और संजय जोशी थे जबकि कोच किशोर पाल रहे। पिथौरागढ़ की टीम ओनर डॉ.जोगेंद्र सिंह खुराना जबकि कोच राजीव कुमार थे। दूसरे मैच में यू.एस.नगर की टीम के ओनर अतुल पाल जबकि कोच आनंद देव रहे और बागेश्वर टीम के ओनर गोविंद बिष्ट व सिद्ध भोज जबकि टीम कोच नरेंद्र भंडारी रहे।
आयोजक सचिव वीरू कालाकोटी’ ने बताया की प्रतियोगिता का दूसरा मैच यू.एस.नगर और बागेश्वर की टीम के बीच खेला गया। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब(बी.यू.एफ.सी.)के स्वामी वीरू कालाकोटी ने बताया कि दूसरे मैच में यू.एस.नगर और बागेश्वर की टीमों ने गोल के लिए कड़ा संघर्ष किया, जबकि दूसरे हाफ में बागेश्वर टीम के दीपक ने 54 वें मिनट में और उसके साथी रोहित ने 67वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी। मैच के मुख्य अतिथि सिटी मैजिस्ट्रेट ए.बी.वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत और उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर मैच का आनंद लिया। इस दौरान हॉकी कोच गोपाल सिंह लटवाल, ललित पाण्डे, अनूप ठठोला, जगदीश जोशी, विमल शर्मा, अतुल पाल, रामबाबू, किशोर पाल आदि रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
