हल्द्वानी- कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने अपने रिश्ते के दामाद पर अपनी बेटी के साथ रेप और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पीड़िता के पिता ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर में कहा है कि इसी 25 अप्रैल को उनके रिश्ते का दामाद कमल उनकी 18 वर्षीय छोटी बेटी को अपने घर ले गया था। कमल मूलत: बागेश्वर के बैशानी गांव का रहने वाला है वर्तमान समय में वह उधमसिंह नगर किच्छा में रहता है।आरोप है कि दमाद घर ले जाने के बजाय पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया।
इसके बाद जब तक लड़की उसके घर रही वह उसकी पिटाई करता रहा और किसी से नहीं बताने की धमकी दे रहा था बाद में पीड़िता ने फोन करके अपने परिजनों को बताया कि कमल उसके साथ दुष्कर्म किया है और अब मारपीट कर रहा है । जब बड़ी बेटी उसको लेने गई तो कमल ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। 3 मई को दोनों लड़कियां वापस अपने घर आ गईं तब से आरोपी कमल उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा आज इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

